पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से मौसम भले ही सुहावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। राजधानी दून के अधिकतम तापमान ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड

बता दें कि बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इससे पहले 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री रहा था। दिन में हुई गर्मी का असर रात को भी देखने को मिला। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.8 रहा। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। केंद्र ने इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछला लेख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से दहला तराई, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम धामी
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads